छपरा, सितम्बर 24 -- मांझी। पिछले दिनों मांझी सीएचसी में एक बच्ची को जन्म देने वाली विक्षिप्त महिला बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया प्रखण्ड के लहुरबारी गांव की रहने वाली निकली। विक्षिप्त महिला का नाम व पता स्पष्ट होने के बाद मंगलवार को मांझी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने अपने स्तर से एम्बुलेन्स से जच्चा बच्चा को उसके घर कैमूर पहुंचवाया। घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों से मिली विक्षिप्त महिला उनके गले लगकर जी भर के रोई। परिजनों ने वर्षों से लापता ललरी देवी को दुबारा पुत्री के साथ मिलने पर इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया। महिला से मिलाने के लिए परिजनों ने चिकित्सक का आभार प्रकट किया। महिला के साथ कैमूर गए मांझी के स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार ने बताया कि बीते एक दशक पहले से घर से लापता विक्षिप्त महिला के परिजन काफी खोजबीन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.