मथुरा, मार्च 23 -- महोली पौर में मकानों के फटने के बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर जलकल व निर्माण विभाग की टीमों ने 500 मीटर ओपन जलापूर्ति की लाइन डालने और नालियों की मरम्मत के साथ प्लास्टर कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, जलकल व निर्माण विभाग की टीम को कहीं भी जल रिसाव की वजह से मकानों के फटने की वजह नहीं मिली है। इसके साथ ही जर्जर मकानों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि उनको नोटिस जारी किए जा सकें। बताते चलें कि पिछले दिनों चौबिया पाड़ा के महोली की पौर गली में करीब डेढ़ दर्जन मकानों की दीवारें फट गयी थीं। स्थानीय लोगों का कहना था विद्युत विभाग द्वारा डाली गई भूमिगत विद्युत लाइन की वजह से जल रिसाव हो रहा है, जिससे मकानों को क्षति पहुंच रही है। पेयजल लाइन के रिसाव की शिकायत भी की गयी थी। इसके बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.