शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्हागंज इकाई के नगराध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने सोमवार को जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर रामगंगा नदी पर महोलिया घाट में पुल निर्माण तथा अल्हागंज तक सड़क मार्ग विकसित किए जाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि महोलिया घाट क्षेत्रीय आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन पुल न होने के कारण आज भी लोग रोजाना लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं। ज्ञापन देने में अनिरुद्ध गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शनि वर्मा, राजेश्वर दयाल शर्मा, अंशु गुप्ता, आशीष गुप्ता (किराना व्यवसायी), विजय राघव, जिम्मी गुप्ता, बलराम अग्निहोत्री, आनंद गुप्ता एवं अन्य स्थानीय व्यापारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...