महोबा, फरवरी 24 -- महोबा, संवाददाता। नवनिर्मित सड़क के हाथ से उखड़ने के वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही उजागर हो गई। ग्रामीणों के विरोध को बढ़ता देखकर डिप्टी डायरेक्टर मंडी समिति के निर्देश पर नवनिर्मित सड़क को उखाड़ दिया है। अब नए सिरे से सड़क निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को ट्रैक्टर से सड़क को उखाड़ दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। श्रीनगर क्षेत्र में ननौरा गांव से उरवारा तक लगभग तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। नवनिर्मित सड़क को ग्रामीणों के द्वारा हाथ से उखाड़कर विरोध जताकर सड़क निर्माण में मानकों को ताक में रखकर निर्माण कराने के आरोप लगाए। ग्रामीणों के द्वारा हाथ से सड़क उखाड़कर वीडियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.