महोबा, दिसम्बर 13 -- मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित खरेला। बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। यह बात वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने कही। पुन्नियां गांव में बालिका हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव में बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। बेटियों द्वारा शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रिंसिपल प्रतिमा ग्राम प्रधान मनोज श्रीवास, अनुपमा, ममता आदि मौजूद रही। मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया गया। समाधान दिवस में समस्याओं को सुना कुलपहाड़। अपर जिलाधिकारी डॉ0प्रदीप कुमार व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। राठ निवासी तुलाराम द्वारा पठारी मौजा में स्थित भूमि पर जबरन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई गई। रजनी प्रजापति ने भी कब्जा की ...