संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- मगहर, कमर आलम अंसारी। जिले का निर्गुण गायक राज शेखर भारती पूरे देश में सुर-संगीत का परचम लहरा रहा है। मगहर महोत्सव से मंच से निकल कर यह कलाकार फिल्म नगरी मुम्बई में गायकी के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर देश के चोटी के निर्देशक अपनी फिल्म में स्थान दे रहे हैं। इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कृत कर चुके हैं और म्यूज़िक प्रोडक्शन से मेडल हासिल कर चुका है। साथ कई फिल्मों में अपनी आवाज बिखेर रहा है। राजशेखर की इस सफलता से समूचा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संतकबीरनगर मुख्यालय खलीलाबाद के टीचर कालोनी निवासी राज शेखर भारती मोती राम भारती एवं शिक्षिका मीरा भारती के सुपुत्र हैं। मुंबई के संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं। राजशेखर ने मगहर महोत्सव में 'हम का तीन चीज मंगवा बलम जी...' के...