संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में चौथे दिन शनिवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ। इस दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा महोत्सव के मुख्य मंच से प्रोजेक्टर के जरिये जानकारी दी गई। पंचायतीराज विभाग के सलाहकार प्रदीप त्रिपाठी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से आंकड़ा दिखाते हुए बताया कि पूरे जनपद में 730 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष में 716 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी को बारह हजार रुपये सरकार द्वारा दिया जाता है। जिसका लाभ जिले के सभी नौ ब्लाकों के पात्र लाभार्थी को मिला है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने से भयंकर बीमारियां जन्म लेती हैं। जो मनुष्य के लिए जानलेवा साबित हो सकता है इसलिए खुले में शौच न करें और न तो किसी क...