मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। पटना गांधी मैदान में आयोजित चार दिवसीय बागवानी महोत्सव में भाग लेने के लिए गुरुवार को 21 किसानों का दल रवाना हुआ। जिला कृषि विभाग परिसर से उद्यान विभाग से चयनित किसान बस से प्रस्थान किए। इस महोत्सव में फल, फूल और सब्जी की प्रदर्शनी लगेगी। जिले के किसान अपने प्रदर्श के साथ शिरकत करेंगे। 8 फरवरी तक आयोजित इस बागवानी महोत्सव में फल, फूल, सब्जी व उद्यानिक फसल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। सहायक निदेशक विकास कुमार ने बताया कि बागवानी महोत्सव में किसान अपने प्रदर्श के साथ शामिल होने के लिए प्रस्थान किए हैं। बताया कि महोत्सव में पुष्प सज्जा,फल व सब्जियों की नक्काशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...