उरई, फरवरी 7 -- जालौन। शीतला माता मंदिर धनौरा कलां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक पं. सुशील शुक्ला ने श्रीकृष्ण बाल लीला, कालियामसन मर्दन व गोवर्धन पूजा का सुंदर वर्णन किया गया। कथा को सुनकर तथा श्रीराम लीला महोत्सव में धनुष यज्ञ की लीला देखकर भक्त विभोर हो गये। श्रीमद्भागवत में छठे दिन कथा व्यास पंडित सुशील शुक्ला ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.