संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिन्होंने गायन, नृत्य व कबीर दोहे से रंगीन महफिल सजाई। जिसमें श्रोता गोता लगाने को मजबूर हो गये। प्राथमिक विद्यालय डीघा के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने 'गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागौ पाय' को सुना कर श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। इनके मधुर आवाज सुनकर कर महोत्सव में भटक रहे लोग पण्डाल में आकर बैठने को मजबूर हो गए। मल्टीपरपज पावर सैनिक स्कूल हटवा संतकबीरनगर के बच्चों ने कजरी गीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 'घेरे आई सावन की बदरिया, बजरिया कैसे जाई ननदी' गीत पर भाव नृत्य कर लोगों को हाथ खोलने पर मजबूर कर दिया। लिटिल पर्ल एकेडमी मगहर की छात्रा कु.आव्या ने देवदास के मशहूर गीत 'डोला रे डोला..' पर भाव नृत्य कर लोगों...