मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- चुनार। नयनागढ़ महोत्सव समिति की तरफ से बुधवार को देर रात सम्मान समारोह का आयोजन एवं आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल एवं संरक्षक मेजर कृपाशंकर सिंह, सभाजीत सिंह ने महोत्सव के सफल आयोजन पर समिति के सदस्यों को मोमेंटो, चुनार दर्शन का प्रतीक चिह्न,अंगवस्त्र, आदि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के रमाकांत उपाध्याय रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल, आलोक श्रीवास्तव,श्याम घर चतुर्वेदी, नयनागढ़ यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सौरभ पुजारी,सचिव विकास कश्यप,महामंत्री अन्नू तिवारी, धीरेंद्र सिंह, विश्व दीपक सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपांशु सिंह, करतार सिंह,मंत्री यादव,आशीष यादव, दीपक चौरसिया, अमित सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...