बदायूं, जून 5 -- आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में बुधवार को यज्ञ महोत्सव 2025 के प्रचार के लिए नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली गई। जिसका पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओम प्रकाश सागर ने ओम पताका फहराकर शुभारंभ कराया। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में भव्य यज्ञ यात्रा नगर के अंबियापुर तिराहे से साहबगंज होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ संजीव कुमार एवं पूर्व चेयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद यहां कोतवाली पहुंची, यहां परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद यज्ञ यात्रा सीताराम तिराहा होते हुए अटल चौक से नगर भ्रमण करते हुए अंबियापुर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...