लखीसराय, नवम्बर 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। तीन दिवसीय लखीसराय अकादमी सम्मेलन 2025 एवं लाली पहाड़ी महोत्सव का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लखीसराय संग्रहालय में 25 से 27 नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन का विषय "ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में मगध : नवीन शोध" तय किया गया है, जिसमें देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त इतिहासकार, पुरातत्वविद एवं शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 नवंबर को डीएम मिथिलेश मिश्र ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया। दूसरे दिन बुधवार को सम्मेलन के सत्रों की शुरुआत प्रोफेसर अनिल सिंह द्वारा अतिथियों के परिचय के साथ हुई। इस अवसर पर डीएम ने उपस्थित सभी अतिथियों, शोधार्थियों एवं छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला और समाज में नशा-मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.