मधेपुरा, दिसम्बर 19 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। कला एवं सांस्कृतिक विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में गुरुवार से तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हो गया। शहर के गोशाला परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव का उद्घाटन प्रभारी डीएम अनिल बसाक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली, डीपीओ आईसीडीएस सीमा, डीपीआरओ अनंत कुमार, समाजसेवी डॉ.भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी और भेलवा पंचायत के मुखिया परमेश्वरी यादव ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी डीएम अनिल बसाक ने कहा कि गोपाष्टमी महोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौ-संरक्षण की चेतना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्...