लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह ने शहर में दुपहिया वाहनों से रोड शो किया। इस रोड शो में सैकड़ों दुपहिया वाहन चालकों ने भाग लिया और लोगों से महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की। महेश सिंह रोड शो में सबसे आगे भाजपा नेता प्रमोद कुमार के साथ उनकी बाइक में चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़ कर लोगों से आशीर्वाद मांगा। भाजपा नेता और महेश सिंह के समर्थकों ने महेश सिंह जिंदाबाद और हमारा नेता कैसा हो, महेश सिंह जैसा हो के नारे लगाये। महेश सिंह का बाइक रोड शो नगर पंचायत के हर एक वार्ड में गया। इसका समापन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। महेश सिंह ने कहा कि यह जनसैलाब हम सबों के सामूहिक संकल्प और एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह प्रेम और समर्थन उनके लिए बहुत मायने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.