बदायूं, अक्टूबर 5 -- बिल्सी। नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान विषण की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। निर्णायक मण्डल में सैदपुर के सय्यद महाविद्यालय के शिक्षक हिरदेश कुमार और अभय चौहान ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया एवं छात्र-छात्राओं से बनाये गये माण्डल पर प्रश्न किये। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मुकुल मालपाणी ने एवं प्रधानाचार्य डा. रोहताश कुमार, उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.