कौशाम्बी, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सदर तहसील क्षेत्र के टेवां गांव स्थित प्राचीन महेश बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया तथा बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। पर्व को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से सजाया गया था, जिससे परिसर की छटा देखते ही बन रही थी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...