सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा मटिया महल स्थित सभागार में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, मंत्री श्याम सुंदर राठी, महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता चांडक, अश्वनी गोधनी, घनश्याम माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी, शशि राठी, रंजना चांडक, सिद्धार्थ राठी और मयूर चांडक समेत समाज के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्या माहेश्वरी की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद आयोजित फैंसी ड्रेस शो में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश देते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। शैक्षिक उपलब्धियों के लिए भी बच्चों को सम्मानित किया गया। समाज की कनुप्रिया महेश्वरी को कोलंबिया यूनिवर्सिटी से एमब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.