मेरठ, फरवरी 7 -- रोहटा। रोहटा ब्लॉक के गांव बनवारीपुर निवासी महेश चंद त्यागी की पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन किया। जिसमें सह परिवार ईश्वर चंद त्यागी जनेश्वर त्यागी विनोद प्रधान एवं अरुण त्यागी पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत एवं आलोक, आशीष, ओंकार, मनु एवं वैदिक कन्या गुरुकुल द्वारा लड़कियों के द्वारा विधि विधान से हवन किया। इसमें श्री महेश जनकल्याण फाउंडेशन की टीम द्वारा अध्यक्ष सीएस अर्जुन त्यागी एवं एडवोकेट शिखा त्यागी द्वारा बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की एवं बच्चों को कैरियर के बारे में जानकारी दी और पुरस्कार वितरण किया एवं संस्था द्वारा पुस्तकें दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...