संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में स्थानीय कलाकार महेश मौर्या और हरिशंकर मौर्या एण्ड पार्टी द्वारा निर्गुण भजन की प्रस्तुति की गई। जिसे सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गायक कलाकार महेश मौर्या ने सरस्वती वंदना 'कब माई देबू दर्शनवा अंगुरी गिनत बीते दिनवा..' से की। कबीर भजन 'सबमें राम रमते हैं सलाम करो भाई, पहिले का बिगड़ा सारा काम बन जाई' गाकर माहोल भक्तिमय कर दिया इसके अलावा गायक हरिशंकर मौर्या ने 'का करबा गंगा नहाई मैल नाहीं मनवा के छूटी..', 'मानव जनम अनमोल जिंदगनिया, अबही सबेर कइला हरि की भजनिया..' प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर किया। साथी कलाकारों में ढोलक पर योगेश, हारमोनियम पर अमरजीत, कोरस पवन कुमार, कृष्णदेव उपाध्याय आदि ने सहयोगी भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.