लखीसराय, दिसम्बर 26 -- चानन, निज संवाददाता। विकसित भारत जीरामजी के तहत 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नयी गारंटी योजना को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर गुरुवार को महेशलेटा पंचायत भवन में मुखिया पिंकी देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आहूत की गई। ग्राम सभा के जरिए नई योजना की जानकारी साझा किया गया। मुखिया पिंकी देवी एवं पीआरएस ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से अब सौ दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी दिया जायेगा। नई स्कीम में जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका और आपदा प्रबंधन पर केन्द्रीत है, ताकी गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों के भीतर किया जाएगा, और देरी होने पर मुआवजा भी मिलेगा। ग्राम पंचायतें और ग्राम सभाएं अपने गांव के विकास की योजना खुद बनाएंगी और तय करेंगी कि कौन...