गिरडीह, फरवरी 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा रेलवे अंडर पास में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर अब लोग रेलवे पर सवाल उठने लगे हैं। अंडर पास के रास्ते जलजमाव के कारण शत प्रतिशत स्कूली छात्र जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार कर स्कूल आने जाने को विवश हैं। कभी-कभी रेल लाइन पर घंटों तक मालगाड़ी या गिरिडीह-कोडरमा रेल खड़ी कर देने से छात्र जान जोखिम में डाल रेल के नीचे या फिर रेल बोगी के बीच से पार करते हैं। ट्रेन खुलने के भय से छात्र हड़बड़ी में रेल लाइन पार करते हैं। इस जल्दबाजी के चक्कर में छात्रों के रेल बोगी से गिरने की संभावना बनी रहती है। बाबजूद इसके रेलवे द्वारा इस जोखिम से निजात की दिशा में किसी प्रकार का कोई कदम उठाया नहीं जा रहा है। हाल ही के दिनों में रेल लाइन पर लगी बोगी के नीचे से छात्रों को लाइन से ग...