गिरडीह, सितम्बर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा शिव मंदिर प्रांगण महेशमुंडा, गांडेय में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 40 लोगों के द्वारा अपने हाथों से यज्ञ भगवान को आहूतियां प्रदान कर सबके मंगलमय, सुखी एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना यज्ञ भगवान से की गई। साथ ही सभी ने गायत्री मंत्र जप, गायत्री मंत्र लेखन करने एवं सदैव सदाचरण करने का भी संकल्प लिया। अंत में मां गायत्री की आरती एवं सभी के कल्याण हेतु समूह साधना के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। यज्ञ का संचालन लव कुमार सिन्हा एवं चिरंजीवी राम के द्वारा की गई। इस अवसर पर लव कुमार सिन्हा ने कहा कि यज्ञ का अर्थ होता है दान एवं संगतिकरण। गायत्री परिवार के द्वारा इन यज्ञों के आयोजन के द्वारा समाज में अच्छे विचार, सदाचारी लोगों को संगठित करने का कार्य ...