बेगुसराय, फरवरी 10 -- भगवानपुर। महेशपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के संगीत शिक्षक सुशील कुमार को प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी एवं कन्या महेशपुर के प्रधान प्रमोद कुमार द्वारा क्रमश: शाल एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। सुशील कुमार को यह सम्मान उनके वायरल वीडियो गीत एजुकेटर ऑफ बिहार को लेकर किया गया। मौके पर वरीय शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा, चंदन कुमार तिवारी, ब्यूटी कुमारी, पूजा कुमारी, प्रदीप कुमार, सौरभ कुमार, अमितेश कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.