पाकुड़, फरवरी 9 -- महेशपुर प्रखंड में प्रोजेक्ट जागृति के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए-आईडीए कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा खिलाया जाएगा। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने हिंदुस्तान से बातचीत के क्रम में बताया कि इस कार्यक्रम में हम सभी प्रखंड वासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दवा का सेवन करेंगे। और हमारे प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शत-प्रतिशत लोगों द्वारा दवा का सेवन करने से फाइलेरिया या हाथीपांव बीमारी का संक्रमण रोका जा सकता है। दवा के सेवन में बिल्कुल भी झिझक न दिखाएं। क्योंकि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हमारे स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 10 फरवरी को बूथ पर दवा खिलाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.