पाकुड़, जनवरी 28 -- प्रखंड अंतर्गत पलसा पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में नुनाडांगा मैदान में आयोजित 16 टीमों का पंचायत स्तरीय नॉकआउट फुल हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख के सहयोग से किया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेत्री सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रही। आयोजकों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबले में महेशपुर और लखी नारायणपुर की टीमों ने जगह बनाई। महेशपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए लखी नारायणपुर की टीम ने 11.4 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में महेशपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 103 रन बनाकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि ...