प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संतोष पांडेय चालक है। वह मंगलवार को इनोवा से सवारी लेकर एयरपोर्ट गया था। घर लौटते समय जैसे ही वह रायबरेली के हरचंदपुर के पास पहुंचा। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.