खगडि़या, दिसम्बर 31 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट रेलवे स्टेशन मे वेटिंग रूम नही रहने से रेल यात्रियों कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खुले आसमान के नीचे यात्रियों कड़ाके की ठंड मे ट्रेन आने का इतजार करने को विवश है। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों प्लेटफार्म पर ठंड में ठीठुर रहे थे। यात्री दिवाकर प्रसाद, रामप्रवेश सिंह, साधना देवी, सियाराम यादव आदि ने बताया महेशखूंट रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए वेटिंग रूम नहीं रहने से यात्री प्लेटफार्म पर खुले आसमान के नीचे ट्रेन आने का इंतजार रहे हैं। खुले में सर्द हवा आने के कारण ठंड लगती है। बताया कि रात में इस स्टेशन से महानंद, कैपिटल एक्सप्रेस आदि ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। वेटिंग हाल नहीं रहने ...