खगडि़या, दिसम्बर 8 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि सड़क हादसों का हॉट स्पॉट माना जाने वाला क्षेत्र महेशखूंट में ट्रामा सेंटर का निर्माण नहीं होने से सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों का इलाज ससमय नहीं हो पा रहा है। जबकि खगड़िया जिले में सड़क दुर्घटना काफी संख्या में हो रही है। सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों की समुचित इलाज कराने के लिए बिहार सरकार 2023 में ही खगड़िया जिले के महेशखूंट एनएच 31 किनारे ट्रामा सेंटर निर्माण की स्वीकृति विधानसभा सभा से पारित कर दी है। इसके बावजूद में ट्रामा सेंटर का निर्माण नहीं हो सका है। महेशखूंट में दो राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण बराबर सड़क दुर्घटना होते रहती है। वाहनों के अनियंत्रित परिचालन व लापरवाही में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से लोग जख्मी होते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से अब तक ट्रामा सेंटर निर्माण क...