खगडि़या, मार्च 11 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट पैक्स अध्यक्ष बरूण सिंह हत्याकांड की क़ई गुत्थी घटना के ढ़ाई महीने बाद भी नहीं सुलझी। उल्लेखनीय है कि महेशखूंट पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह की हत्या गत 2 जनवरी की देर शाम को धारदार हथियार से प्रहार कर दी गई थी। हालांकि घटना में संलिप्त दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी से बदमाशों में हड़कंप है। बहरहाल पैक्स अध्यक्ष की हत्या करने वाले में और कितने लोगों की संलिप्तता है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार मृतक पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह महेशखूंट पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद से पांचवी बार चुनाव जीते थे। इस वर्ष भी उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को 125 मतों से हराया था। क्षेत्र के लोगों कहना है कि पैक्स अध्यक्ष वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.