खगडि़या, नवम्बर 13 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग के संगम महेशखूंट चौराहा से रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। जिससे महेशखूंट में हमेशा जाम लगा रहता है। चौराहा पर गोलंबर नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। इस चौराहा पर स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था की कमी है। स्थानीय लोग गोलंबर निर्माण की मांग एक दशक से कर रही है, लेकिन जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। महेशखूंट के आसपास घनी आबादी है। लोगों का इसी रास्ते घर और शहर आना-जाना होता है। आए दिन महेशखूंट चौराहा पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महेशखूंट चौराहा पर गोलम्बर और ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने के चलते अक्सर दुर्घटना में लोगों की जानें जा रही हैं।महेशखूंट चौराहा पर गोलंबर का निर्माण होना चाहिए। स्थानीय समाजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.