कौशाम्बी, नवम्बर 25 -- अगहन में राजापुर हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार को मेले का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में मंगलवार की दोपहर महेवाघाट यमुना पुल पर तीन घंटे लम्बा जाम लगा रहा। जाम में फंसे दर्शनार्थियों को इस दौरान कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। चित्रकूट जिले के राजापुर में अगहन के प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेले का आयोजन होता है। इसमें कौशाम्बी, चित्रकूट, फतेहपुर समेत दर्जनों जिलों के हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु यमुना में स्नान कर हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करते है। यमुना नदी पुल पर मध्य प्रदेश, महोबा, चित्रकूट, बांदा के राहगीर दोपहर 12 बजे से करीब तीन बजे तक जाम में फंसे रहे। रोहित, शैलेश शुक्ला आदि राहगीरों ने बताया कि मंगलवार दोपहर राजापुर दर्शन के लिए गए थे। लेकिन पुल पर भारी वाहनों के आवागमन के चलते करीब एक किल...