पटना, दिसम्बर 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुनपुन के पूर्व प्रखंड जदयू अध्यक्ष स्व. महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। स्व. महेन्द्र सिंह के पुनपुन के रसिलचक गांव स्थित आवास जाकर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद नीरज कुमार, विधान पार्षद संजय गांधी, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.