बांदा, जनवरी 12 -- बांदा, संवाददाता। कमासिन थाना क्षेत्र के महेड़ गांव में 17 दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। मुखबिर की सूचना पर कमासिन कस्बा में राजापुर मार्ग पर पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से चोरी के चार लाख कीमत के जेवर व 14 हजार रुपये नकद मिले हैं। पकड़े गए चारो आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। कमासिन थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने बताया कि 25 दिसंबर की रात चोरों ने ग्राम महेड़ में राधेश्याम पुत्र ननकू के सूने घर में ताला तोड़कर चोरी की थी। राधेश्याम की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चोरी के खुलासा के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। सोमवार को सुबह मुखबिर ने जानकारी दी कि कमासिन कस्बे में राजापुर रोड पर चार संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक...