हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेडियोग्राफिक टेक्नीशियनों ने बैठक कर उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन संघ का गठन किया है। शनिवार को हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित होटल में प्रदेश भर से आए टेक्नीशियनों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज में तैनात चमोली निवासी महेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तैनात हल्द्वानी निवासी उपेन्द्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनात हरिद्वार निवासी किशन पाल को उपाध्यक्ष, दून मेडिकल कॉलेज में तैनात उत्तरकाशी निवासी संदीप राणा को महामंत्री, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात ऋषिकेश निवासी ज्योति प्रकाश को संयुक्त सचिव, दून मेडिकल कॉलेज में तैनात टिह...