गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर हवन करने के बाद श्रद्धांजलि दी गई। रत्न एनक्लेव में किसान विचार टीम ने हवन कर महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी। किसान नेता राजवीर सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों की हक की लड़ाई लड़ी। आज किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। किसान परेशान हैं। कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों की हिम्मत बढ़ाई। इस मौके पर अशोक चौधरी, महेन्द्र सिंह, धर्मबीर, हरिनिवास वेदप्रकाश, सुरेन्द्र सिंह,दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रईसपुर गांव के पास पिछले कई साल से धरने पर बैठे किसानों ने भी महेंद्र सिंह टिकैत को याद कर श्रद्धांजलि दी। यहां पर किसानों ने हवन किया। इसके बाद शिविर लगाकर रक्तदान किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.