गिरडीह, जनवरी 11 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत के जगदीशपुर में रविवार को भाकपा माले ने शहीद का. महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर ग्रामसभा एवं ब्रांच कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने कहा कि यहां की समस्याओं से स्थानीय विधायक ओर सांसद को कोई लेना देना नहीं है। मजदूरों की मजदूरी, मनरेगा, छात्रवृत्ति, राशन, आवास और पंचायत अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ 16 जनवरी को बगोदर चलने का संकल्प लिया गया है। कहा कि इस बार गावां प्रखंड से हज़ारों की संख्या में बगोदर पहुंचकर उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष के मैदान में उतरेंगे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्रांच सचिव ऋषिदेव यादव एवं संचालन जितेंन्द्र यादव ने किया। बैठक में प्रखंड सचिव सकलदेव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.