जौनपुर, नवम्बर 13 -- जौनपुर, संवाददाता। नागरिक संघर्ष मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा बनाए गए हैं। मोर्चा की बैठक बुधवार को टीबी अस्पताल रोड स्थित महेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह अपनी व्यस्तता के कारण अध्यक्ष पद का दायित्व निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिया। इसपर सभी सदस्यों से विचार विमर्श करके प्रस्ताव मान लिया गया। मोर्चा के संयोजक अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा ने महेन्द्र विश्वकर्मा को नया अध्यक्ष घोषित किया। कहा कि अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने महेन्द्र विश्वकर्मा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपकर माल्यार्पण किया। रघुनाथ यादव, डॉ.सिद्धार्थ शंकर सिंह, कृष्णचन्द्र बिन्द ने भी विचार व्यक्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.