कोडरमा, जून 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष पद पर झुमरी निवासी महेंद्र यादव की नियुक्ति की गई है। महेंद्र यादव बीते 25 वर्षों से अधिक समय से पार्टी में सक्रिय हैं और उन्होंने पूर्व में राजद के जिला सचिव के रूप में भी योगदान दिया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्री यादव ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। महेंद्र यादव ने कहा कि उनका पहला प्रयास कोडरमा जिले में संगठन को मजबूत करना और गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। आगामी नगर निकाय चुनाव और अन्य चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता हर स्तर पर अपनी भागीदारी निभाएंगे, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.