देवघर, सितम्बर 28 -- मधुपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई तरह के गीत, भजन, लघु नाटिका एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा और प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने संयुक्त रूप से किया। समूह गीत रिया,साक्षी, स्वेताक्षी एवं प्रिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं दुर्गा स्तोत्र का पाठ दीया ,सोनी ,अमन, इशिका और अनमोल ने किया। कक्षा एकादश की छात्राओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आरंभ भजन के साथ हुआ, जिसे प्रतिभा और पलक ने प्रस्तुत किया। समूह नृत्य अनन्या ,नव्या, नेहा और उनकी सहेलियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम ने विराम लिया। कार्यक्रम का संयोजन विनोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.