अल्मोड़ा, दिसम्बर 2 -- विश्व हिन्दू परिषद की रानीखेत जिला इकाई का विस्तार करते हुए द्वाराहाट प्रखंड का गठन किया। बिंता में हुई बैठक में लोगों को भागवत गीता का वितरण किया। इस दौरान महेंद्र सिंह बिष्ट को प्रखंड अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, जीवन सिंह भंडारी को मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने बताया कि शीघ्र ही प्रखंड कार्यकारिणी का विस्तार होगा। यहां महेश कैड़ा, अजीत शाह, मदन मोहन तिवारी, वेद प्रकाश, गिरीश चन्द्र जोशी, कैलाश शाह, आरएस बोहरा, दिगम्बर चन्द्र, दीपक चन्द्र तिवारी, भुवन तिवारी, महेश चन्द्र जोशी, संतोष कैड़ा सहित कई कार्यकर्ता थे। व्यवस्थापक की भूमिका रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.