भदोही, दिसम्बर 29 -- भदोही, संवाददाता। भदोही बार एसोसिएशन भदोही तहसील का वार्षिक चुनाव 29 दिसंबर सोमवार को सम्पन्न हुआ। महेंद्र कुमार बिंद अध्यक्ष एवं विनोद कुमार चौरसिया संयुक्त मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। बाकि पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। उधर, ठंड के बाद भी तहसील में सोमवार को चुनाव के कारण व्यापक गहमागहमी थी। बार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एलबी यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र कुमार बिंद एवं प्रसन्न कुमार मिश्र में आमने-सामने टक्कर थी। प्रसन्न मिश्र को 142 मत तथा महेंद्र बिंद को 164 वोट मिले। ऐसे में 22 वोटों से महेंद्र कुमार बिंद को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह संयुक्त मंत्री चंद्रेश राय, विनोद कुमार चौरसिया के बीच मुकाबला था। विनोद चौरसिया को 205 मत तथा चंद्रेश राय को 74 वोट मिले। कुल 324 मतदाताओं में से 308...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.