संतकबीरनगर, मई 19 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। आपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में रविवार को महुली कस्बा में मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य के नेतृत्व और क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान की मौजूदगी में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना का जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया। आपरेशन सिंदूर की सफलता से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। इसी की खुशी में आज महुली में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी जिसका परिणाम रहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तान अब इस तरह की घटना करने की सोच भी नहीं सकता है। उसे जवाब देने के लिए भारतीय सेना हरदम तैयार रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.