समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- समस्तीपुर। जिले का राजकीय मध्य विद्यालय, महुली, रोसड़ा अनियमित तरीक़े से संचालित होने का मामला सामने आया है। मध्याह्न भोजन योजना पंजी में अधिक बच्चों व फर्जी बच्चों की उपस्थित दिखा कर सरकारी राशि का गबन किया जाता है। स्कूल में खाद्यान्न का रखरखाव भी अनियमित रूप से होता है। स्कूल शिक्षा समिति का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी स्कूल के मध्याह्न भोजन व विकास मद के खातों से धड़ल्ले से सरकारी राशि अनियमित तरीक़े से खर्च किया जाता है। जिस पर समिति की अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति करते हुए डीईओ को खातों के संचालन पर रोक लगाते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा है। इससे पूर्व, एमडीएम के डीपीओ सुमित कुमार सौरभ ने उक्त स्कूल की जांच प्रखंड साधना सेवी से करायी थी। जिसमें गड़बड़ी सामने आने के बाद स्कूल प्रधान से डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.