लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज में शुक्रवार की रात महुरेना गांव के पश्चिम घूम रहे नीलगाय को अपना निवाला बना लिया। जिसका शव एक गन्ने के खेत मे पड़ा मिला। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने नीलगाय का अधखाया शव देख वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नीलगाय के शव को गढ्ढे में दफना दिया। ब्लॉक बाकेगंज की ग्राम पंचायत महुरेना गांव के पश्चिम एक गन्ने के खेत मे बाघ के हमले से एक नीलगाय का अधखाया शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे वन दरोगा प्रदीप पांडेय व वनरक्षक सागर कुशवाहा ने बाघ के हमले से मरे पड़े नीलगाय के अधखाए शव को गढ्ढे में दफन करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...