हजारीबाग, अप्रैल 4 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन द्वारा बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुदी गांव में रामनवमी मार्ग को लेकर बुधवार को बैरिकेटिंग लगा दी गई। लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व जहां कलश यात्रा के दौरान छवनिया गांव में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई। इससे उम्मीद जगी थी की इस बार महुदी गांव में रामनवमी जुलूस भी निकलेगा। बैरीकेटिंग के बाद जुलूस निकलने को लेकर संशय है। हालांकि लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। बैरिकेटिंग लगने के बाद महुदी गांव में दर्जनों पुलिस बल व कई अधिकारी तैनात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.