धनबाद, फरवरी 17 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र के महुदा मोड़ स्थित शिवशक्ति धाम व भुरूंगिया के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सोमवार को भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी ओर सोमवार को भी कुछ भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महुदा मोड़ स्थित शिवशक्ति धाम में लगे मेले में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं तथा मेले का आनंद ले रहे हैं। महुदा मोड़ में हुए आयोजन को सफल बनाने में कांड्रा महुदा मोड़ सोलह आना समिति के अध्यक्ष धुरन हरि, संजय कुमार साव, सुधीर महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, पंसस सुभाष चंद्र महतो, मटुक मिश्रा, काशीनाथ मिश्रा, पूजा समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा, लाली भद्रा, रमेश राय, शंकर महतो, गुड्डू रवानी, सोमर महतो, राजे...