धनबाद, अगस्त 10 -- महुदा, प्रतिनिधि । महुदा मंडल भाजपा की ओर से महुदा में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर रविवार को महुदा बाजार स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के प्रांगण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला कार्यालय के निर्देशानुसार महुदा मंडल में तिरंगा यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गयी। कार्यशाला में तिरंगा यात्रा का आयोजन 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे करने का निर्णय लिया गया। यात्रा मछियारा चौक से प्रारंभ होकर लाल बंगला तक जायेगी। कार्यशाला में उपस्थित बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए निकाली जाएगी। जिसमें सभी मंडल से लेकर प्रत्येक गांव के लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.