धनबाद, अगस्त 4 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा बाजार स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष संघ के तत्वधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा रसोइया संघ की लंबित मांगों पर पहल नहीं करने के विरोध में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष मुन्ना खान ने बताया कि वे लोग अपनी मांगों को लेकर 2005 से आंदोलन कर रहे हैं। रसोइया, संयोजिकाओं का चयन प्रत्येक सरकारी विद्यालय में सरकार के निर्देशानुसार किया गया है। वो पिछले 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। परंतु विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन लोगों को प्रताड़ित कर निकाला जा रहा है, जो सरासर सरकारी नियम के विरूद्ध है। राज्य सरकार भी हमारी मांगों को अनदेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.