धनबाद, फरवरी 9 -- महुदा, प्रतिनिधि। रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा परिसर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर व धनबाद जिला पर्यवेक्षक अशोक चौधरी शामिल हुए। जलेश्वर महतो ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पूरे प्रदेश में तेजी से मजबूत हो रहा है। निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी स्तर का चुनाव नहीं है, लेकिन कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मजबूत हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है और छात्रवृत्ति की राशि केंद्र से नहीं मिलने के कारण भुगतान प्रभावित है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.